Motihari : हर घर अधिकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित कांग्रेस नेता कृष्णा पासवान के देख रेख में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ की बैठक हुई.

तुरकौलिया. प्रखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित कांग्रेस नेता कृष्णा पासवान के देख रेख में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ की बैठक हुई. अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार अंजुमन ने किया. कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के मोतिहारी में आयोजित हर घर अधिकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई. हरसिद्धि विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी अनवर आलम अंसारी ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गांधी व प्रियंका गांधी है. इन सबके अगुवाई मे देश की तरक्की होंगी. वही प्रखंड अध्यक्ष अंजुमन ने कहा कि 26 सितंबर को एक बजे दिन में गांधी मैदान में सांसद प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंगी. रैली को सफल बनाने के लिए हरसिद्धि विधानसभा से क़रीब 30 हजार लोग रैली में पहुंचेंगे. बैठक मे पार्टी के हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष नेयाज अहमद खान, डॉ तबरेज, सुनील, राम, पारसनाथ अंबेडकर, सत्येंद्रनाथ तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, रामाज्ञा ठाकुर, हरेंद्र यादव, संजय सिंह, सुरेश पासवान, अशोक चौधरी, रविंद्रनाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >