Motihari: मां का पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़े भक्त

सोमवार को मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ने लगी.

Motihari: बंजरिया. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्येत्र त्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार को मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ने लगी. भक्तों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजन-अर्चना किया. भक्तों ने इन्हें गुड़ का भोग लगाया. कल यानि मंगलवार को भक्तों द्वारा भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी देवी का दर्शन पूजन करेंगे. मां का पट खुलते ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शंख ध्वनि, घंटा के साथ दुर्गा स्तुती की गूंज सुनायी पड़ने लगी. भक्तगण मां के पट खुलते ही उनके दर्शन व पूजन के लिए उमड़ पड़े. थाना क्षेत्र के बंजरिया पंडाल चौक, सिंघिया गुमटी चौक, शनिचरा स्थान चौक, सिंघिया हीवन माई स्थान चौक, अजगरी मठवा टोला माई स्थान, पकड़िया, गोबरी, खैरी, फुलवार, सेमरा बाजार, चांटी माई मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी. वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पूजा पंडालों के समीप पुलिस पदाधिकारी, पुरुष व महिला जवान तैनात किए हैं. सोमवार देर संध्या में थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव, दारोगा मुकेश कुमार सहित अन्य ने क्षेत्र के पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा समिति सदस्य व तैनात जवानों को आवश्यक निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >