आम के बगीचा में मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र में दरमाहा पंचायत के कटहरिया वार्ड नंबर सात स्थित एक आम के बागीचा में 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में लटका मिला.

केसरिया. थाना क्षेत्र में दरमाहा पंचायत के कटहरिया वार्ड नंबर सात स्थित एक आम के बागीचा में 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में लटका मिला. इसके क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी. मृतक की पहचान कटहरिया गांव के मोहन दास के पुत्र दीपक कुमार के रुप में हुयी है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि टहलने के लिए सुबह निकले हुए थे, तो देखा कि आम के बगीचा में पेड़ से एक शव लटका हुआ है, जिसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मृत युवक अविवाहित था. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >