Motihari: नवोदय विद्यालय में 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

कक्षा 11 वीं के लिए विज्ञान संकाय में 45 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी अब 20 जुलाई तक सीधे नवोदय विद्यालय के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते हैं.

Motihari: पीपराकोठी. स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 वीं के लिए विज्ञान संकाय में 45 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी अब 20 जुलाई तक सीधे नवोदय विद्यालय के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते है. जबकि प्रवेश परीक्षा के तिथि की सूचना अभ्यर्थी के मोबाईल पर दी जाएगी. ऐसा बदलाव समिति के आदेश पर किया गया है. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य सुष्मिता सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 वीं (विज्ञान संकाय)में 45 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. प्रवेश चयन परीक्षा दिनांक 12 जुलाई को होनी थी परंतु नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार इसमें बदलाव किया गया है एवं अभी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुआ है. निर्धारित होने के बाद संबधित अभ्यर्थी के मोबाइल पर इसकी सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी. नामांकन के लिए आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. संस्थान के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीटों को नवोदय विद्यालय समिति के मानदंडों के अनुसार भरा जाएगा. इसके लिए जिला के सभी दसवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्रा नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं. वही कक्षा छ: में प्रवेश हेतु भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ है. प्रवेश हेतु 29 जुलाई तक आवेदन दिया जा सकता है. कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. प्रवेश चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >