होटल संचालक से अपराधियों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के सेंभुआपुर स्थित जय माता दी लाइन होटल के संचालक से फोन कर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है.

डुमरीयघाट. राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के सेंभुआपुर स्थित जय माता दी लाइन होटल के संचालक से फोन कर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. पिछले 12 अप्रैल को रंगदारों ने होटल संचालक के मोबाइल पर फोन कर उससे 50 लाख रुपये की मांग की. मामले में होटल संचालक संदीप कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है की उसके मोबाइल पर 12 अप्रैल की रात 08.40 बजे मोबाइल नंबर 9971262033 से फोन कर उससे पचास लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई है. सात दीन के अंदर रंगदारी का पैसा नहीं देने पर होटल में घुसकर गोली मार देने की धमकी दी गई है. घटना के बाद होटल संचालक का परिवार दहशत में है. थानाध्यक्ष ध्रुवनारायण ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >