मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के कसबा पतौरा में संतोष महतो व उसकी पत्नी माला देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर संतोष ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गांव के ही गणेश महतो, लक्ष्मण महतो, रूपनारायण महतो, पुकार महतो, छोटेलाल महतो, तपेश महतो, रंजन महतो, जीउत महतो, सोनू महतो व मणी महतो को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठा था. इस बीच उक्त सभी आरोपितों ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर धारदार हथियार से मार जख्मी कर दिया. बचाने आयी पत्नी के साथ भी मारपीट की. जा�� बचा घर में भागा, तो सभी घर में घुस गये. उसके बाद मारपीट व लूटपाट की. थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ झोपड़ी में आग लगाने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
दंपत्ती पर धारदार हथियार से हमला

दंपत्ती पर धारदार हथियार से हमला
Copied link
संतोष महतो व उसकी पत्नी माला देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया.