श्याम भक्ति में डूबे शहरवासी, निकाली भव्य निशान यात्रा

श्री श्याम परिवार चकिया की ओर से आयोजित तीसरे श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का रंगारंग आगाज सोमवार को भव्य ध्वजा निशानयात्रा के साथ हुआ.

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का रंगारंग आगाज प्रतिनिधि,चकिया श्री श्याम परिवार चकिया की ओर से आयोजित तीसरे श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का रंगारंग आगाज सोमवार को भव्य ध्वजा निशानयात्रा के साथ हुआ. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में निशान यात्री शामिल हुए. स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला परिसर स्थित प्रस्तावित श्याम मंदिर से निकली यह निशान शोभायात्रा शहर में जहां-जहां से गुजरी वहां माहौल श्याममय हो गया. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू वाले बाबा श्याम के रंग में रंगे दिखाई दिए. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु राजस्थानी परिधान में काफ़ी आकर्षक दिखाई दे रहे थे. इस दौरान पूरा शहर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजायमान हो गया. निशान यात्रा के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाए और श्याम बाबा की आरती उतारी. इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने पं ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन कर निशान उठाया. श्याम परिवार के सूत्रों ने बताया कि इस बार 1000 से ज्यादा निशान यात्री निशान यात्रा में शामिल हुए.यह शोभायात्रा केसरिया रोड, सुभाष चौक, मोतिहारी रोड,पावर हाउस चौक, साहेबगंज रोड,राणीसती मंदिर,पुराना पोस्ट आफिस रोड होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पहुंच संपन्न हुई.जहां सभी निशान को बाबा के चरणों में अर्पित किया गया. इस मौके पर श्याम परिवार की तरफ से कढ़ी-कचौड़ी और इमरती के महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी. सोमवार संध्या ज्योत-भजन, फूलों की होली तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा.जिसके बाद शयन आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा. निशान यात्रा को लेकर प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >