पानी में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम

जनेरवा गांव में मंगलवार को पानी में एक बच्चा डूब गया, जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

बंजरिया. थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव में मंगलवार को पानी में एक बच्चा डूब गया, जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक थाना क्षेत्र के जनेरवा वार्ड नं 10 निवासी जब्बार का पुत्र शाह आलम (7) है. घटना के बाद मृत बच्चा के पिता जब्बार, माता सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. शाह आलम मंगलवार दिन में घर से बाहर निकल रहा था, इसी दौरान घर के बगल में जमे गहरे पानी में वह चला गया, जहां डूबने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >