घोड़ासहन: नीतीश कुमार ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया सम्मानित, फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली। नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।

Sand Artist Madhurendra: पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन से निकलकर अपनी अनूठी रेत कला से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों पर आधारित उनकी कला को सम्मान देते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया है.

पटना में आयोजित समारोह में मिला सम्मान

इस बड़ी उपलब्धि पर पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित एक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री, जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मधुरेंद्र कुमार को स्मृति चिन्ह, मेडल और वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. नीतीश कुमार ने कहा कि मधुरेंद्र बिहार के पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी कला को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनाया.

100 से अधिक विशाल रेत कलाकृतियों का किया निर्माण

फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय सचिव टॉम वाशिंगटन ने बताया कि मधुरेंद्र को प्रमाणपत्र संख्या FBWR-00239 के तहत रिकॉर्ड बुक में स्थान दिया गया है:

  • वर्ष 2005 से 2026 तक का सफर: बिहार सरकार की विभिन्न यात्राओं-न्याय यात्रा, निश्चय यात्रा, समाधान यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा सहित 16 प्रमुख राजनीतिक व प्रशासनिक अभियानों के दौरान 100 से अधिक विशाल रेत कलाकृतियां बनाईं.
  • जनजागरूकता: बिहार के सभी 38 जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान सरकारी योजनाओं को अपनी कला से जीवंत कर लाखों लोगों को जागरूक किया.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

अपनी असाधारण कला के दम पर मधुरेंद्र कुमार अब तक कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं:

  • पुरस्कार व रिकॉर्ड: अब तक 100 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार, 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान और 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.
  • वैश्विक पहचान: वे 25 से अधिक देशों में लगभग 75 बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
  • मानद उपाधि: हाल ही में उन्हें अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, हॉलीवुड (यूएसए) द्वारा 'डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन सैंड आर्ट' की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ें: मधुबन: हरिनारायणपुर में एक वर्ष पूर्व ब्याही महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, ससुराल वाले फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >