नीति आयोग की नजर पूर्वी चंपारण पर, कल्याणपुर और केसरिया में चार दिन तक चलेगा निरीक्षण

नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत पूर्वी चंपारण का महत्वपूर्ण दौरा होने वाला है. केंद्र सरकार के अधिकारी 19 से 22 जुलाई तक जिले में रहेंगे और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर और केसरिया प्रखंडों में केंद्र सरकार की नजर रहने वाली है. नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निदेशक एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीरज कुमार 19 से 22 जुलाई तक जिले के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बैठकों के साथ गांवों में पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का भी आकलन करेंगे.

5 प्रमुख क्षेत्रों और 40 संकेतकों पर होगी समीक्षा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान नीति आयोग द्वारा निर्धारित पांच प्रमुख क्षेत्रों—स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास—की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इन क्षेत्रों से जुड़े 40 प्रमुख संकेतकों के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा.

स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पतालों का करेंगे निरीक्षण

दौरे के दौरान नीरज कुमार केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगे. वे कल्याणपुर और केसरिया के विभिन्न गांवों का दौरा कर सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और धात्री माताओं को मिलने वाली सेवाओं तथा अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लेंगे.

ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ऑन-स्पॉट जांच

केंद्रीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी करेगी. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा.

जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. सभी संबंधित विभागों और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को 40 संकेतकों से जुड़े अद्यतन आंकड़े और प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन की कोशिश है कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिले की रैंकिंग में और सुधार हो.

यह भी पढ़ें: बंजरिया में खुला डिग्री कॉलेज, अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >