cbi ban mahila se fraud

Woman digitally arrested and duped of 3.44 lakh rupees by impersonating a CBI officerMotihari. Cyber ​​criminals digitally arrested Ambika Gupta, a resident of Dhaka Pachpakadi, and defrauded her of 3.44 lakh rupees. The fraudsters called Ambika, posing as CBI officers, and told her that fraudulent money had been deposited into her bank account. She was digitally arrested for a week

मोतिहारी . ढाका पचपकड़ी की रहने वाली अम्बिका गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर बदमाशों ने 3.44 लाख की ठगी कर ली. बदमाशों ने अम्बिका के पास फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया, फिर कहा कि आपके बैंक खाते में गलत पैसा आया है. आपको एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट किया जाता है. कानूनी प्रक्रिया से बचना है तो चार लाख रुपये देना होगा. महिला ने डर कर तीन बार में अलग अलग अकाउंट में पैसे ट्रांसफ़र कर दी. ठगी का एहसास हुआ तो महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी. साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KAUSHLENDRA RAMAN

KAUSHLENDRA RAMAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >