Motihari: कार ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत

अनुमंडल के पिपरा थाने के महुअवा कट के पास अनियंत्रित वैगनआर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया. घटना में दोनों की मौत हो गयी.

Motihari:चकिया (पूचं) .अनुमंडल के पिपरा थाने के महुअवा कट के पास अनियंत्रित वैगनआर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया. घटना में दोनों की मौत हो गयी. उनकी पहचान चकवारा वार्ड नंबर दस निवासी डाॅ नागेंद्र प्रसाद (45) और उनकी पत्नी अंशु देवी (37) के रूप में हुई है. नागेंद्र प्रसाद ग्रामीण चिकित्सक थे. थाना क्षेत्र के बनझूला चौक पर दवा की दुकान चलाते थे. बताया जाता है कि नागेंद्र प्रसाद शनिवार को देर शाम अपनी ससुराल विशुनपुरा से पारिवारिक समारोह में भाग लेकर अपने घर चकवारा लौट रहे थे. इसी दौरान महुअवा कट के पास एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें दोनों पति-पत्नी कार के नीचे फंस गए. इसके बाद कार दोनों को डिवाइडर पर कई मीटर तक घसीटते हुए ले गयी. दोनों को गंभीर हालत में चकिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सक ने नागेंद्र प्रसाद की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. वहीं उनकी पत्नी अंशु देवी की भी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दंपती की एक मात्र पुत्री का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है. उनके वृद्ध पिता घटना के बाद से बदहवास हालत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >