₹1 में BSNL का ऐसा ऑफर कि ग्राहक रह जाएंगे हैरान, 24 दिन कॉलिंग-डेटा फ्री, ₹2,399 प्लान भी बदला

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किए हैं. नए मोबाइल ग्राहकों के लिए मात्र ₹1 में 24 दिनों की वैधता के साथ 'Freedom 2.0' ऑफर उपलब्ध है, जिसमें प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है. इसके अलावा, ₹1,111 में 200 Mbps स्पीड वाला फाइबर प्लान और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए ₹259 का विशेष प्लान भी लॉन्च किया गया है.

BSNL News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर और नई सुविधाएं शुरू की हैं. नए मोबाइल ग्राहकों के लिए महज ₹1 में 'Freedom 2.0' ऑफर उपलब्ध कराया गया है. इसके तहत 24 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

₹1 में Freedom 2.0 मोबाइल ऑफर

BSNL के नए ग्राहकों के लिए शुरू किए गए Freedom 2.0 ऑफर की कीमत महज ₹1 रखी गई है. इसमें 24 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है.

कंपनी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है.

₹1,111 में मिलेगा 200 Mbps फाइबर प्लान

BSNL ने ₹1,199 वाले फाइबर प्लान को भी विशेष ऑफर के तहत ₹1,111 प्रतिमाह में उपलब्ध कराया है. इस प्लान में 200 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड, प्रतिमाह 5,000 जीबी डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा दी जा रही है.

ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए ₹259 का प्लान

ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए ₹259 का विशेष प्लान भी पेश किया गया है. इसमें 25 एमबीपीएस तक की स्पीड, 700 जीबी तक डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

इसके अलावा मोबाइल ग्राहकों को सेल्फकेयर ऐप के माध्यम से मुफ्त 'BSNL Free Entertainment TV' की सुविधा भी दी जाएगी. 'Build Your Own OTT' विकल्प के तहत ग्राहक अपनी पसंद के ओटीटी प्लेटफॉर्म का चयन कर सकेंगे.

₹2,399 के वार्षिक प्लान पर 47 दिन अतिरिक्त वैधता

BSNL के ₹2,399 वाले वार्षिक प्लान पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है. इससे इस प्लान की कुल वैधता बढ़कर 412 दिन हो जाएगी.

कंपनी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है.

मई 2027 तक लगेंगे 54 नए 4G टावर

बिहार में दूरसंचार कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए डीबीएन परियोजना के तहत मई 2027 तक 54 नए 4G टावर चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही 34 मौजूदा साइटों की 4G क्षमता बढ़ाई जाएगी.

भारतनेट के तहत 200 MPLS राउटर का लक्ष्य

भारतनेट परियोजना के तहत जिले में अब तक 162 एमपीएलएस राउटर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल लक्ष्य 200 का है. इसके पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में तेज इंटरनेट सेवा उपलब्ध होने के साथ ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

BSNL अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर परिचालन क्षेत्र प्रमुख हरेंद्र कुमार, लेखा पदाधिकारी विकास कुमार, उप मंडल अभियंता प्रमोद कुमार, मोहम्मद नौशाद कमाली और नरेंद्र कुमार सहित BSNL के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरीश चन्द्र मिश्र

गिरीश चन्द्र समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें लिखने में लंबा अनुभव रखते हैं. पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ ये आधुनिक डिजिटल मीडिया में भी गहरी अभिरुचि रखते हैं और समसामयिक विषयों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >