Motihari:नहर से अज्ञात युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

प्रखंड क्षेत्र के जोकियारी गांव के समीप सोमवार को नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है.

रक्सौल. प्रखंड क्षेत्र के जोकियारी गांव के समीप सोमवार को नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शव को नहर के जलकुंभी में फंसा हुआ स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना रक्सौल थाना को दी. जिसके बाद सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला. शव एक युवती का है, जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. युवती ने काले रंग की जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी. शरीर पर जख्म के कई निशान भी पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार नहर में पानी का प्रवाह तेज होने के कारण शव किसी अन्य स्थान से बहकर यहां तक पहुंचा और जलकुंभी में फंस गया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वही इधर, घटना के बाद से इलाकों में चर्चा का माहौल है और लोग शव की पहचान को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतका की पहचान हो सके. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >