Motihari : वाहन की ठोकर से कोलासी के बाइक सवार की मौत

ग्रामीणों के सहयोग से उसे मोतिहारी के निजी अस्पताल के ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया .

चिरैया . ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग के सेनुवरिया मोङ के पास रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को ठोकर मार दिया.जिससे बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे मोतिहारी के निजी अस्पताल के ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया . मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोलासी गांव निवासी चितरंजन कुमार यादव के पुत्र कवि रंजन, जो मोतिहारी जा रहा था कि सेनुवरिया मोङ के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार भागने में सफल रहा है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की सुचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया. जबतक ग्रामीण घायल को ईलाज हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है. इधर, अज्ञात वाहन की खोज की जा रहा थी. शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजन के तरफ से अभी प्राथमिकी हेतु कोई आवेदन पत्र थाना में प्राप्त नहीं है. आवेदन पत्र आते ही कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >