सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर, टैम्पू व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी.

रामगढ़वा . थाना क्षेत्र के बेला स्थित सुपर पावर ग्रिड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 527डी पर ट्रैक्टर, टैम्पू व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज रक्सौल स्थित एसआरपी अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान रामगढ़वा थानाक्षेत्र के कटगेनवा गांव निवासी प्रह्लाद साह का पुत्र सुशील कुमार जबकि घायल भूलन सहनी का पुत्र सिपाही सहनी के रूप में हुई. दोनों युवक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से बेला चौक पर मीट खरीदने आये थे. वापसी के दौरान जैसे ही वे सुपर पावर ग्रिड से आगे बढ़े की सड़क के पूरब से मिट्टी लदा ट्रैक्टर रोड पर चढ़ा. उसी समय सुगौली की ओर से आ रही टेंपो व बाइक आपस में एकसाथ टकरा गयी. इसमें ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आने के कारण सुशील की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उसका साथी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को एसआरपी अस्पताल भेज दिया जबकि मृतक के शव व उसकी बाईक सहित ट्रैक्टर व टेंपो को कब्जे में लेकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >