ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मोतिहारी.मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक राकेश कुमार चिरैया थाने के सरसवाघाट का रहने वाला था. घटना सोमवार शाम की है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण मोतिहारी-लखौरा मुख्य पथ पर आवागमन बाधित रहा. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया, उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि सरसवाघाट के ललित पासवान का पुत्र राकेश अपने ग्रामीण दोस्त सुनील कुमार के साथ बाइक से मोतिहारी आ रहा था. हरकैना गांव के पास पहुंचते ही मोतिहारी से लखौरा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. राकेश ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर दोनों के परिजन पहुंचे. सुनील को इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. पोस्टमार्टम कराने आये मृतक के परिजनों ने बताया कि राकेश अपने दोस्तों के साथ मां की प्रतिमा विसर्जित करने गया था. वापस आकर सुनील के साथ अपने दोस्त को बुलाने बाइक से मोतिहारी जा रहा था. इस दौरान हरकैना के पास सड्क हादसे में उसकी मौत हो गयी. राकेश भी कुंआरा था. उसकी शादी की बातचीत चल रही थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो का बूरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >