Muharram Alert: मुहर्रम पर डीजे बजाने को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने पर दो डीजे जब्त

Bihar Police Muharram Alert: कल्याणपुर में मुहर्रम पर डीजे बजाने के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 'गोलू डीजे' और 'जेएमडी डीजे' जब्त. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी, क्षेत्र में गश्त तेज.पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Police Muharram Alert: मोतिहारी जिला के कल्याणपुर में मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क है. प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी प्रतिबंध और निर्देशों के बावजूद डीजे बजाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से नियमों का उल्लंघन कर बजाए जा रहे दो डीजे को जब्त कर लिया है.

प्रतिबंध के बावजूद बज रहा था डीजे

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुहर्रम जुलूस के दौरान प्रतिबंधित डीजे का उपयोग किया जा रहा है. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी अमित कुमार के संचालित ‘गोलूडीजे’ और गरीबा पंचायत निवासी पवन कुमार के ‘जेएमडीडीजे’ को जब्त कर लिया. पुलिस दोनों डीजे को अपने साथ थाने ले आई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूसों में बिना अनुमति डीजे बजाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें… स्नातक छात्रा की मौत मामले में मिला सुसाइड नोट, सौतेले भाई-बहनों पर प्रताड़ना का आरोप

अफवाह और हुड़दंग फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है और सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. किसी भी प्रकार की अफवाह या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >