Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा थाना के बेलहिया गांव से 280 किलो गांजा बरामद किया है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले में पूछताछ जारी है.

Bihar News: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कर्रवाई करते हुए 280 किलो गांजा बरामद किया है. मोतिहारी एसपी की गुप्त सूचना पर रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में रामगढ़वा पुलिस ने 280 किलो गांजा किया बरामद किया है. गांजा को तस्कर ने गवास में छूपा कर रखा था. वहीं इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है.

280 किलो गांजा बरामद 

मामले को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है. रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने रामगढ़वा थाना के बेलहिया गांव में एक व्यक्ति के गवास में 20 पैकेट में छुपकर रखा गया 280 किलो गांजा बरामद किया है. वहीं पुलिस मुनाफ मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

बड़े शराब तस्कर रैकेट का भंडाफोड़

मंगलवार को मोतिहारी पुलिस ने एक बड़े शराब तस्कर रैकेट का भंडाफोड़ किया. साथ ही  मौके से एक कोर्ट क्लर्क, एक पूर्व जिला परिषद सदस्य की बेटी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया. बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोर्ट मुंशी के आवास से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की गयी है. 

बिहार क्राइम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

कोर्ट मुंशी के आवास पर छापा

पुलिस को शराब तस्करी को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने कोर्ट मुंशी के आवास पर छापा मारा और शराब का एक बड़ा जखीरा जब्त किया. जब्त किये गए शराब में रॉयल स्टैग, एमसी डॉवेल्स और जुबली जैसे ब्रांड शामिल हैं. मौके से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजू देवी की बेटी पूजा कुमारी और कोर्ट क्लर्क बाबूलाल सहनी और उनकी पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है.

ALSO READ: Bihar Cabinet Meeting: CM नीतीश की कैबिनेट मीटिंग आज, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >