Bihar Liquor Ban: पंजाब से हाई स्पीड में आ रही थी ट्रक, पुलिस ने रोक कर कंटेनर देखा तो रह गई दंग, जानिए मामला…

Bihar Liquor Ban: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच सुगौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक कंटेनर में से भारी मात्रा अंग्रेजी शराब बरामद की है. जिसके बाद एक बार फिर सवाल खड़े होने शुरू हो गए.

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून की एक बार फिर से पोल खुल गई है. खबर मोतीहारी से है जहां, सुगौली पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर पंजाब से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे थे. बड़ी बात ये रही कि, शराब को भूसे के नीचे छिपाकर एक ट्रक कंटेनर में लाया जा रहा था. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये की शराब जब्त की गई है. पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

भूसे के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब

यह कार्रवाई छगराहा स्कूल के पास की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी गहराई से तलाशी ली. शुरुआत में कंटेनर में ऊपर-ऊपर केवल भूसा दिखा, लेकिन जब भूसे को हटाया गया, तो उसके नीचे सैकड़ों कार्टन अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे गए थे.

पंजाब से लाया गया था ट्रक

इधर, जांच में पता चला कि, यह ट्रक पंजाब से बिहार शराब सप्लाई करने के मकसद से लाया गया था. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

बता दें कि, यह पूरी कार्रवाई सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. उन्होंने बताया कि, शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों ने की प्रशंसा

इधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने सुगौली पुलिस की तारीफ की है और थानाध्यक्ष समेत पूरी टीम को बधाई दी है.

(मानसी सिंह व सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: Vaishali DM: जब डीएम साहिबा बन गईं सिंगर, अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया, वीडियो चर्चा में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >