Bihar Education News: मोतिहारी DEO पर गिरी गाज, ACS सिद्धार्थ ने दिए जांच के आदेश

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने मोतिहारी डीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. सिद्धार्थ ने अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये हैं. जानिए क्या हैं मोतिहारी डीईओ पर आरोप?

Bihar Education News: शिक्षा विभाग इन दिनों एक्शन मोड में है. अनियमितता में शामिल स्कूल या शिक्षकों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. शिक्षा विभाग की तरफ से एक्शन का एक ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां स्कूलों में बेंच-डेस्क की आपूर्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. मामले में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विधायकों ने भी उठाई थी आवाज

शिक्षा विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क की आपूर्ति में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं. जिलाधिकारी ने जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में आपूर्ति किए गए बेंच-डेस्क की जांच की, जिसमें उनकी गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई. इसको लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी आवाज उठाई थी. विधायकों ने आरोप लगाया था कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है.

बिना आपूर्ति किए ही पैसे हुए थे ट्रांसफर

मामले की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि पूर्व डीईओ के कार्यकाल में एक डेटा ऑपरेटर के परिजनों के नाम पर तीन कंपनियां खोली गई थीं. इन कंपनियों को बिना कोई बेंच-डेस्क की आपूर्ति किए ही लाखों रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया था. इस मामले में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान डीईओ संजीव कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रिश्वत लेते बीईओ का वीडियो आया था सामने

तीन दिन पहले मोतिहारी जिले के रामगढ़वा BEO रामाधार पांडेय पर रिश्वत लेने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की गई. रामगढ़वा बीईओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक शिक्षक से रिश्वत की मांग करते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो के सामने आने के बाद मोतिहारी के डीईओ ने शिक्षा विभाग को इस मामले की गंभीरता से जांच करने की अनुशंसा की. इसके बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने BEO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय मुजफ्फरपुर के DEO कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया.

ALSO READ: Bihar Teacher News: इन शिक्षकों के डॉक्यूमेंट खुद चेक करेंगे ACS सिद्धार्थ, ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया में बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >