Bhumihar Foundation Motihari: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का विस्तार, आलोक चन्द्र बने नए जिला अध्यक्ष

Bhumihar Foundation Motihari: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के निर्देश पर आलोक चन्द्र को जिला अध्यक्ष और मणिकांत पाण्डेय को जिला संरक्षक नियुक्त कर संगठन को नई मजबूती दी गई है.पढ़ेे पूरी खबर…

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

Bhumihar Foundation Motihari: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और व्यापक बनाने के उद्देश्य से संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है.फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के निर्देशानुसार, जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

समाजहित और जनसेवा पर जोर

कार्यकारिणी विस्तार के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य समाज में आपसी एकता, शिक्षा का प्रसार, सामाजिक जागरूकता और निस्वार्थ जनसेवा की भावना को धरातल पर उतारना है.उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा और अनुशासन का पालन करते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें.उन्होंने विश्वास जताया कि नई team के जुड़ने से संगठन की गतिविधियां तेज होंगी और आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी.

नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को मिली जगह

विस्तारित कार्यकारिणी में कई अनुभवी और ऊर्जावान व्यक्तियों को दायित्व सौंपा गया है.प्रमुख पदाधिकारियों में मणिकांत पाण्डेय (प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संरक्षक), डॉ. नितेश कुमार (प्रदेश सचिव), अभिषेक कुमार सिंह (प्रदेश प्रवक्ता) और आलोक चन्द्र ‘अधिवक्ता’ को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त संजीव कुमार सिंह व ऋतुराज कश्यप (जिला उपाध्यक्ष), मुकेश मिश्रा (जिला संगठन विस्तारक), चन्दन सिंह, अंकेश ठाकुर व अवनिश ठाकुर (जिला महासचिव), कृष्णा कश्यप (जिला प्रवक्ता), डॉ. गोविन्द गौरव (जिला कोषाध्यक्ष) और अंकित कुमार (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व सचिवों को मनोनीत किया गया है.नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.इस अवसर पर रामाकांत पाण्डेय, राजीव कुमार, ईश्वर चन्द्र सिंह, मुखिया राजू ठाकुर, राणा सिंह और संजय सिंह सहित समाज के दर्जनों प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >