भोजपुरी गायक अवधेश उजाला की हृदय गति रुकने से मौत

पताही प्रखंड के बड़का बलुआ गांव निवासी एवं भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक 53 वर्षीय अवधेश उजाला का सोमवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है.

पताही. प्रखंड के बड़का बलुआ गांव निवासी एवं भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक 53 वर्षीय अवधेश उजाला का सोमवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है. गायक उजाला रविवार को खाना खाकर सो गये. सुबह बिस्तर से नहीं उठने पर उनके पुत्र ने जगाने का प्रयास किया तो उनका सुगबुगाहट नही हुआ. फिर परिजनों ने उनको उन्हें इलाज के लिये हॉस्पिटल लाया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गायक उजाला ने टी सीरिज सहित अन्य कैसेट के लिये सामाजिक गाना गाया है. उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मधुबन विधायक ई राणा रंधीर, चिरैया विधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता , ढाका विधायक पवन जयसवाल , पूर्व विधायक मनोज कुमार सिह , पूर्व ।उखिया संजय सिह, उप प्रमुख पति , ओमप्रकाश सिह , मुखिया अविषेक राम , चन्द्रभूषण कुमार , उपेन्द्र पाण्डेय आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >