Motihari: बीइओ ने संभाला सदर प्रखंड का प्रभार

सदर प्रखंड के नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) सरोज कुमार सिंह ने गुरुवार को बीआरसी परिसर में विधिवत योगदान कर प्रभार ग्रहण किया.

Motihari: मोतिहारी. सदर प्रखंड के नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) सरोज कुमार सिंह ने गुरुवार को बीआरसी परिसर में विधिवत योगदान कर प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया. स्वागत समारोह में बीईओ सरोज कुमार सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर कर्मी रवि कुमार, शिक्षक राजीव कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. सभी ने नवनियुक्त बीईओ से प्रखंड के शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की अपेक्षा जताई. बीइओ श्री सिंह ने भी सभी को सहयोगात्मक रवैया अपनाने का आग्रह किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samant kumar

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >