मोतिहारी: रेलवे ने बदला ट्रेनों का रूट, जननायक समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मोतिहारी और चंपारण रूट के यात्रियों के लिए जरूरी सूचना. रेल परिचालन में बड़े बदलाव के कारण कई प्रमुख ट्रेनें 30 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी. जननायक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, रद्द या री-शेड्यूल की गई हैं. यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.

Motihari News: मोतिहारी. वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. 3 सितंबर 2026 को प्रस्तावित रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने 30 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल करने का फैसला लिया है. इसका सीधा असर बापूधाम मोतिहारी और चंपारण रूट के यात्रियों पर पड़ेगा.

Railway News: जननायक एक्सप्रेस 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी

अमृतसर से दरभंगा जाने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को अपने नियमित रूट के बजाय रोजा-लखनऊ-अयोध्या कैंट-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.

रूट बदलने के कारण ट्रेन बापूधाम मोतिहारी, चकिया, पिपरा, मेहसी, सुगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर और बगहा स्टेशनों पर नहीं जाएगी. इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या यात्रा की व्यवस्था करनी होगी.

इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया री-शेड्यूल

एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है.

  • 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: 3 सितंबर को 240 मिनट यानी 4 घंटे की देरी से चलेगी.
  • 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: 3 सितंबर को 300 मिनट यानी 5 घंटे री-शेड्यूल रहेगी.
  • 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस: 31 अगस्त को 120 मिनट यानी 2 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस: 31 अगस्त को 60 मिनट देरी से रवाना होगी. 31 अगस्त और 4 सितंबर को रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी.
  • 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस: 3 सितंबर को 75 मिनट री-शेड्यूल रहेगी.
  • 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर: 30 अगस्त से 3 सितंबर तक रोजाना 240 मिनट यानी 4 घंटे की देरी से चलेगी.

नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट की पैसेंजर ट्रेनें रद्द

एनआई कार्य के कारण नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 55095, 55098 और 55097 को 31 अगस्त से 4 सितंबर तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभावित अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.

बिहार संपर्क क्रांति, बाघ और वैशाली एक्सप्रेस भी डायवर्ट

रेलवे ने बिहार संपर्क क्रांति (12565), शहीद एक्सप्रेस (14673/14674), बाघ एक्सप्रेस (13019/13020), वैशाली एक्सप्रेस (15565), जनसेवा एक्सप्रेस (14617) और नई दिल्ली-क्लोन स्पेशल ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है.

ये ट्रेनें वाराणसी-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी. इसके कारण नियमित मार्ग के कई स्टेशनों पर इनका ठहराव प्रभावित रहेगा.

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित अवधि में यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति जरूर जांच लें.

यात्री रेलवे पूछताछ या एनटीईएस ऐप के माध्यम से ट्रेन के रूट, ठहराव और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: नाले की नींव पर ग्रामीणों ने क्यों उठाए सवाल? विरोध के बाद पीसीसी कराने का मिला आश्वासन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >