Motihari News: बापूधाम महोत्सव से लौट रही महिला की 20 ग्राम सोने की चेन झपटी, भीड़ में फरार हुआ बदमाश

मोतिहारी में बापूधाम महोत्सव से लौट रही एक महिला को सरेराह लूट का शिकार होना पड़ा। अज्ञात बदमाश ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपट ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Motihari Crime News: मोतिहारी. शहर के राजाबाजार में बापूधाम महोत्सव के तहत आयोजित कृषि एवं व्यापार मेला देखकर लौट रही एक महिला से सरेराह सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है. घटना प्रेक्षागृह के पास मुख्य सड़क की है. भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात बदमाश स्कूटी सवार महिला के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हो गया.

स्कूटी पर सवार होते ही पीछे से आया बदमाश

घटना को लेकर गंडक कॉलोनी के पास रहने वाली कुमारी मधुलाता ने नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अपने पति अजय रंजन चौबे के साथ बापूधाम महोत्सव में मेला देखने आई थीं.

मेला परिसर से बाहर मुख्य सड़क पर दोनों जैसे ही स्कूटी पर सवार हुए, तभी पीछे से आए एक अज्ञात झपटमार ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली. इसके बाद बदमाश कलेक्ट्रेट चौक की तरफ भाग निकला.

शोर मचाने के बाद भी हाथ नहीं आया बदमाश

महिला ने बताया कि अचानक हुई घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया. आसपास के लोगों की मदद से आरोपी की खोजबीन भी की गयी, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश मौके से ओझल हो चुका था. महिला के अनुसार झपटी गयी चेन का वजन करीब 20 ग्राम है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाश की पहचान की जा सके.

यह भी पढ़ें: बच्चों के बेहतर भविष्य की मेहनत को मिला सम्मान, रामनगर के चार शिक्षक हुए सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >