बंजरिया पुलिस ने जुआ खेलते तीन को किया गिरफ्तार, शराब और बाइक बरामद

बंजरिया पुलिस ने गोबरी गांव में छापेमारी कर जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से विदेशी शराब और एक बाइक भी बरामद की गई है।

बंजरिया. थाना क्षेत्र के गोबरी गांव में बंजरिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. साथ ही उक्त जगह से पुलिस ने चार बोतल विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गोबरी गांव में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं और वहां नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी विशाल कुमार, हरेन्द्र साह व हरेन्द्र महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने गिरफ्तार जुआडियों के पास से ताश के पत्ते, एक त्रिपाल, तीन सौ रुपये के नोट बरामद किए हैं. इसके अलावा पुलिस ने मौके से 180 एमएल का चार बोतल विदेशी शराब और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे प्रशिक्षु दारोगा विजय कुमार राय सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >