बकाया रुपये मांगने पर हमला

ढाका थाना क्षेत्र के बखरी खजूरी निवासी मीर सदाम ने बकाया रुपये मांगने पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सिकरहना. ढाका थाना क्षेत्र के बखरी खजूरी निवासी मीर सदाम ने बकाया रुपये मांगने पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि ग्रामीण सीताराम मुखिया पर रुपये बकाया है. मांगने पर टाल मटोल करते थे. पिताजी के साथ गोआश से घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाकर बैठे ग्रामीण जीतू मुखिया सहित छह नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. हमारा इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >