Motihari: आरोपी सुदामा के विरुद्ध कुर्की का आदेश

जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव हत्याकांड के फरार आरोपी पर न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश दिया है.

Motihari: मोतिहारी. जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव हत्याकांड के फरार आरोपी पर न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो आरोपी रमेश महतो एवं रघुनाथपुर निवासी सुदामा सहनी क बंधपत्र पंचम सत्र न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार तिवारी ने रद्द कर वारंट जारी किया. पुलिस दबिश के कारण एक आरोपी रमेश कुमार गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं एक आरोपी सुदामा सहनी हाजीर नहीं हो रहे हैं. इसको ले न्यायालय ने शुक्रवार को कुर्की-जब्ती का आदेश दिया. गौरतलब हो कि सीसवा पुर्वी पैक्स अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य बंजरिया थाना के गोखुला निवासी सुरेश यादव का दिन दहाड़े चांदमारी स्थित सोसायटी कम्प्लेक्स के सामने गोलियों से भुन कर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें बंजरिया थाना के फुलवार निवासी दिलरंजन दुबे, हनुमान दूबे, रमेश महतो, सुदामा सहनी सहित आठ आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया. मामले में स्पीडी ट्रायल शुरू की गई इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने रमेश महतो एवं सुदामा सहनी का बेल बाण्ड केंसिल कर दिया, जिसके आधार पर न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए उक्त आदेश पारित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >