सीएसपी केंद्र से हथियारबंद अपराधियों ने लूटा डेढ़ लाख

बेलवा राय टोला नरियरवा गांव में संचालित एक सीएसपी केंद्र से हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम में डेढ़ लाख रुपये लूट लिया.

तुरकौलिया.थाना क्षेत्र के बेलवा राय टोला नरियरवा गांव में संचालित एक सीएसपी केंद्र से हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम में डेढ़ लाख रुपये लूट लिया. हालांकि ग्रामीणों की सजगता से एक अपराधी लोडेड देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया. पकड़े गए अपराधी को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौप दिया है. पकड़ा गया अपराधी हरसिद्धि थाना के पानापुर जोगिया के चंदन कुमार है. मामले में लूट के शिकार नरियारवा गांव के पवन कुमार ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है, जिसमे कहा है कि वे अपनी पत्नी सुभी कुमारी के नाम पर अपने स्टेशनरी दुकान में सीएसपी संचालित करते है. बीती शाम 7.45 बजे दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान दो बाइक से चार अपराधी आते ही पिस्टल भिड़ा कर केंद्र में रखे डेढ़ लाख रुपये सहित मोबाइल लूट कर भागने लगे. ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक बाइक सहित एक अपराधी को पकड़ा. पकड़े गए अपराधी ने बताया है कि भागने वाले अपराधी उसी गांव के पोखरा के समीप बस्ती के रंजित कुमार, राजा व धर्मेंद्र है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया की ग्रामीणों के द्वारा सौंपे गए अपराधी को इलाज कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >