रक्सौल के छात्र ने NEET में किया कमाल, 99.038 परसेंटाइल के साथ बढ़ाया शहर का गौरव

रक्सौल के एसएवी स्कूल के छात्र अनुराग साह ने NEET परीक्षा में 99.038 परसेंटाइल प्राप्त कर अपने शहर का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि ने परिवार, विद्यालय और पूरे समुदाय में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

Raxaul News: शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसएवी (SAV) स्कूल के छात्र अनुराग साह ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में 99.038 परसेंटाइल हासिल कर रक्सौल का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे शहर में खुशी का माहौल है.

अनुराग की सफलता को विद्यालय ने अपने शैक्षणिक स्तर और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम बताया है.

शुरुआती पढ़ाई भी इसी स्कूल से की

अनुराग साह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसएवी स्कूल से ही प्राप्त की. विद्यालय में मिले शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत आधार दिया.

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया.

परिवार और स्कूल में खुशी

अनुराग की इस उपलब्धि से उनके पिता परमानंद साह और माता आशा देवी ने खुशी जताई. वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी इसे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया.

शिक्षकों ने दी बधाई

विद्यालय के प्राचार्य साईमन रेक्स, निदेशक अरविंद कुमार सिंह और अशोक कुमार सिंह सहित शिक्षक विक्टर डेका, कुंदन राज, मंदीप कुमार, प्रीति, कंचन और रामभरोश ने अनुराग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अनुराग की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. एसएवी स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और प्रभावी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. अनुराग की उपलब्धि इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jitendra kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >