Motihari: 10 मतदान केंद्रों के बीएलओ से जवाब-तलब

विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची अद्यतन कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रखंड के 10 मतदान केंद्रों के बीएलओ से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Motihari:बंजरिया. विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची अद्यतन कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रखंड के 10 मतदान केंद्रों के बीएलओ से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह कार्रवाई सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने की है. विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होता है. हालिया समीक्षा में पाया गया कि 5 मतदान केंद्रों पर यह कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है और दस्तावेज अपलोडिंग का प्रतिशत 50 से भी कम है. वही पांच बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रखण्ड स्तर पर बने नियंत्रण कक्ष में शिथिलता बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. मिली जानकारी के अनुसार मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित है. कार्य को ससमय पूरा करने को लेकर प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. जहां से 5 बीएलओ अनुपस्थित पाये गये है] जिनमें बूथ संख्या 340 का बीएलओ पिंकी कुमारी, 343 का बीएलओ रजनीश बैठा, 353 का बीएलओ भारत भूषण सहाय, 239 का बीएलओ शशि रंजन कुमार, 354 का बीएलओ अजित कुमार सिंह शामिल हैं. वही विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रखण्ड स्तर पर बने नियंत्रण कक्ष में 5 बीएलओ कार्य में शिथिलता बरते है. जिनमें बूथ संख्या 347 का सहायक बीएलओ बसंत कुमार, 349 का बीएलओ ओबैस अहमद, 351 का बीएलओ रीना सिंह, 339 का बीएलओ रूपेश कुमार व 358 का बीएलओ जोबैर अहमद शामिल हैं. बीडीओ ने 12 अगस्त को उक्त सभी बीएलओ का प्रखण्ड कैम्प से अनुपस्थित रहने के कारण तात्कालिक रूप से एक दिन का वेतन पर रोक लगाया है. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >