पोखर में डूबने से युवक की मौत

शिकारगंज थाना क्षेत्र के भलुवहिया गांव में बुधवार को पोखर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.

चिरैया. शिकारगंज थाना क्षेत्र के भलुवहिया गांव में बुधवार को पोखर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के पथरा गांव निवासी सुरेन्द्र तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र आनंद तिवारी के रुप में हुई है. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि विगत 14 अगस्त को मृतक अपने बहनोई व उक्त गांव निवासी सुधीर उपाध्याय की माता के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में आया हुआ था. उसी दिन देर रात को वह गांव के किसी दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था. अंधेरा अधिक होने के कारण कुछ लोग उसे चोर समझ कर चोर चोर की आवाज लगाने लगे. इसी बीच मृतक लोगों के डर से भागने लगा और रात के अंधेरे में गांव के पश्चिम में स्थित पोखर में छलांग लगा दिया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई. पोखर में अत्यधिक जल कुंभी होने के कारण शव बाहर नहीं निकल सका. इधर बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेत में खाद देने गए तो शव को पानी में उपलता देखकर मृतक के स्वजनों को इसकी जानकारी दी. इधर लोगों की सूचना पर पहुंचे शिकारगंज थानाध्यक्ष मो.शाहरुख ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >