Motihari: विधानसभा चुनाव को ले सभी अधिकारियों व कर्मियों का तैयार करें डेटाबेस: डीएम

डाटा बेस तैयार करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने कार्मिक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया है.

मोतिहारी. आगामी विधानसभा चुनाव को ले सभी कर्मियों का डाटा बेस तैयार करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने कार्मिक प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया है. समाहरणालय स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन के सभागार में चुनाव को ले गठित सभी 24 कोषांगों के नोडल व वरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी तरह की तैयारियां समय पर करने का निर्देश दिया कहा कि बहुत से पदाधिकारियों एवं कर्मियों का तबादला भी हुआ है. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर डेटाबेस तैयार किया जाए. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को कर्मियों के प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार करने का निर्द��श दिया और कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को देख लेंगे और बेहतर तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. वहीं वाहन कोषांग (सुगम) के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों का आकलन समय पर कर लेने का निर्देश दिया और कहा कि आवश्यकता के अनुसार वाहनों उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे.

प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को प्रेक्षक के ठहरने की व्यवस्था पहले ही कर लेने का निर्देश दिया और कहा कि उनके लिए लाइजनिंग ऑफिसर को चिन्हित कर लें. इसी तरह से सभी मतदान केंद्र पर आधारभूत मूल सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में एएमएफ कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया. इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव,अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉक्टर प्रदीप कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >