शिकारगंज में डूबने से एक महिला सहित बच्ची की मौत

शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूरपकड़ी गांव में शनिवार की अहले सुबह गांव के उत्तरी दिशा में स्थित पोखर में डूबने से एक महिला (60) की मौत हो गयी.

चिरैया.शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूरपकड़ी गांव में शनिवार की अहले सुबह गांव के उत्तरी दिशा में स्थित पोखर में डूबने से एक महिला (60) की मौत हो गयी. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामजी पासवान की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है. वहीं कपुरपकड़ी पंचायत के कटनोतिया बाजार गांव में एक बच्ची पानी से भरे गड्डे में डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृत बच्ची उक्त गांव के चंद्रिका पासवान की पुत्री राधा कुमारी (2) है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकार के अनुसार शांति देवी तालाब के किनारे शौच करने गई थी. इसी क्रम में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह काफी गहरे पानी में चली गयी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद उधर शौच करने गए ग्रामीणों ने महिला का शव पानी में उपलता हुआ देखा, जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हैं. वहीं कपूरपकड़ी पंचायत के कटनोतिया बाजार गांव में एक दो वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की मां सुबह खाना बना रही थी कि इसी बीच राधा खेलते-खेलते घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. गड्ढे में पानी अधिक भरा हुआ था और इस बीच उस पर किसी की नजर नहीं गई, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर थानाध्यक्ष मो. शारूख ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >