ट्रैक्टर की ठोकर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

मड़पा कोठी गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गयी है.

फेनहरा. थाना क्षेत्र के मड़पा कोठी गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान मड़पा कोठी निवासी मनोज साह के तीन वर्षीय पुत्र रेयांश के रूप में हुई है. चार बहन में रेयांस एकलौता पुत्र था. काफी मन्नत के बाद रेयांस के जन्म से परिवार के लोग खुश थे. बताया जाता है कि रेयांस अपने दरवाजे पर खेल रहा था. ट्रैक्टर गाँव के नवल सिंह का बताया जा रहा है. ट्रैक्टर नवल सिंह का पुत्र धीरज कुमार चला रहा था. जो अनियंत्रित होकर उसे ठोकर मार दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. ट्रैक्टर चालक वहा से फरार हो गया, सूचना मिलते फेनहारा थाना शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया, वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाई है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >