गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरौखर बॉडर के समीप से एक किलो दो सौ ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ गांजा के साथ एक कारोबारी को पकड़ा गया.

बनकटवा. आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी बीओपी अठमोहान के फवारा सीमा पर गश्ती तेज कर दी गयी है. साथ ही जगह-जगह पर नाका लगा कर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. उसी दौरान गुरुवार की मध्य रात्रि गुप्त सूचना के आधार गस्त के दौरान पिलर संख्या 358/4 के समीप अठमोहान गांव से सौ मीटर की दूरी पर बरौखर बॉडर के समीप से एक किलो दो सौ ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ गांजा के साथ एक कारोबारी को पकड़ा गया. उक्त कारोबारी की पहचान कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के समनपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद यादव के रूप में किया गया, जिसे झरौखर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी कमान्डेंट प्रफुल्ल कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >