पटवन के दौरान करेंट लगने से मजदूर की मौत

गेहूं के खेत में बिजली से पानी पटवन में सिकिन्द्र राम की मौत हो गयी. कुछ लोगों ने उसके शव को ईख के खेत में छुपा दिया, जिसे पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया.

कल्याणपुर. गेहूं के खेत में बिजली से पानी पटवन में सिकिन्द्र राम की मौत हो गयी. कुछ लोगों ने उसके शव को ईख के खेत में छुपा दिया, जिसे पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया. मामला पकड़ी दिक्षीत गांव का है. पुलिस ने सुबोध राय व जीता राय को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. मृत मजदूर की पत्नी मीरा देवी ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके पति को सुबोध राय पटवन के लिए बुला कर ले गये. वापस आने में देर होने पर सुबोध राय के पास फोन की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. जहां पटवन हो रहा था, वहां बिजली का नंगा तार टूट कर गिरा हुआ था. तार जोड़ सुबोध राय पानी का पटवन करवा रहे थे.थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >