देसी पिस्टल व गोली के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

पिपरा थाना के चिंतामनपुर गांव से हथियार के साथ एक अपराधी पकड़ा गया.

मोतिहारी. पिपरा थाना के चिंतामनपुर गांव से हथियार के साथ एक अपराधी पकड़ा गया. गिरफ्तार अपराधी चुन्नु सहनी चिंतामनपुर गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक देसी पिस्टल व दो गोली बरामद हुआ है. वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली कि चिंतामनपुर गांव का एक युवक हथियार लेकर मंडरा रहा है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर एक आपराधिक वारदात को होने से रोक लिया. उन्होंने बताया कि चुन्नु पर पिपरा थाना में आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज है, जिसमें वह वांछित था. उसकी तलाश पुलिस को पहले से थी. कई बार उसके गांव में छापेमारी भी की गयी थी, लेकिन हर बार चकमा दे भागने में सफल रहता था. आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चुन्नु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में डीएसपी के साथ पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, दारोगा धर्मवीर कुमार चौधरी, सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >