Motihari : विशेष धावा दल की छापेमारी में एक बाल श्रमिक विमुक्त

श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश पर सोमवार को विशेष धावा दल ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया.

Motihari : मोतिहारी. श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश पर सोमवार को विशेष धावा दल ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने सदर में स्थित न्यू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग से एक बाल श्रम को विमुक्त किया गया और उसे जिला बाल कल्याण समिति के न्यायालय में प्रस्तूत किया गया,जहां तमाम तरह की प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे होम में भेज दिया गया. श्रम अधीक्षक रमाकांत ने बताया कि सदर के श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी ज्योति सिंह के नेतृत्व में टीम निकली थी. कहा कि जिले में लगातार धावा दल निकलेगा और बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा. छोपारी टीम में, घोड़ासाहन,फेनहरा, बनकटवा के श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी,प्रयास के डॉ. विजय शर्मा, न्याय नेटवर्क के प्रतिनिधि पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By INTEJARUL HAQ

INTEJARUL HAQ is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >