Motihari: सिकरहना नदी में स्नान के दौरान बच्चे की डूबने से मौत

सिकरहना नदी में स्नान करने दौरान एक 10 वर्षीय बालक कि डूबने से मौत हो गयी है.

Motihari: चिरैया. सिकरहना नदी में स्नान करने दौरान एक 10 वर्षीय बालक कि डूबने से मौत हो गयी है. मृत बालक थाना क्षेत्र के सरौगढ़ गांव निवासी रंजीत माझी के पुत्र जितू कुमार है. घटना की सूचना मिलते हीं चिरैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृत बालक व उसकी मां लालमुनी देवी गांव में किसी का रोपनी करने सिकरहना नदी के पास गई थी. वह भी बालक अपने माता के साथ खेलते-खेलते चला गया. उसका माता रोपनी करने में लग गई, तब तक वह सिकरहना नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरी पानी में जाने के कारण डूब गया, जिससे उसका मौत हो गया. इधर इस घटना से घर में मातम छा गया है. परिजन रोते-रोते बदहाल हो गये है. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है. घटना की खबर मिलते ही राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंच स्थिति की जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >