Motihari: दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार का टूटा पैर

स्टेट हाइवे 74 पथ पर हुसैनी डीपी उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आपस टक्कर हो गई. जिसमें एक बाईक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Motihari: डुमरियाघाट. स्टेट हाइवे 74 पथ पर हुसैनी डीपी उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आपस टक्कर हो गई. जिसमें एक बाईक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के कुशहर शेख टोली निवासी मोहम्मद अफजल के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार अफजल अपनी बुलेट बाईक पर सवार होकर केसरिया की ओर से मोतिहारी के लिए जारहा था तभी हुसैनी डीपी उच्च विद्यालय के समीप एका एक मोड ले रही दूसरी बाइक से टकरा गया. दूसरा बाईक सवार धर्मेंद्र राम है. जो सेंभुआपुर गांव का निवासी है. बताया जाता है कि धर्मेंद्र अपनी सड़क किनारे खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था.अचानक वह अपनी बाईक को मोड लेकर चलना चाहा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे मोहम्मद अफजल ने उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दीया. ठोकर के बाद अफजल का पैर अपने ही बाइक के स्टैंड से दबकर टूट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. अपर थानाध्यक्ष राहुल देव वर्मा ने बताया कि दोनों बाइक जब्तकर घटना की जांच की जारही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SN SATYARTHI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >