Motihari: शहर के व्यवसायी से अपराधियों ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, दो गिरफ्तार

शहर के मिस्कौट मोहल्ला के रहने वाले किराना होलसेल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता से अपराधियों ने पर्चा फेंक पांच करोड़ की रंगदारी मांगी.

मोतिहारी . शहर के मिस्कौट मोहल्ला के रहने वाले किराना होलसेल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता से अपराधियों ने पर्चा फेंक पांच करोड़ की रंगदारी मांगी. अपराधियों ने पहले उनके दुकान पर झोला में पर्चा रख फेंका, उसके बाद नेपाली नम्बर से फोन कर रंगदारी की मांग की. घटना के बाद व्यवसायी सहित उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया. व्यवसायी पुत्र रवि गुप्ता ने नगर थाना में आवेदन दिया, उसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर मास्टर माइंड सहित रंगदारी मांगने वाले को चिन्हिंत कर दो अपराधियों को मुफस्सिल के जमला से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन किया है. सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बुधवार देर शाम प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. बताया कि बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मधुबन का गोलू कुमार व शहर के जानपुल का आनंद कुमार है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिमकार्ड व घटना को दिन पहना हुआ कपड़ा बरामद हुआ है. उन्हाेंने बताया कि घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी का गठन किया. एसआईटी की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व सीसीटीवी के सहारे 72 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर लिया है. एक अपराधी सौभर कुमार अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जो व्यवसायी का भतीजा लगता है. जानपुल के पास उसकी कपड़े की दुकान है. उसकी गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. छापेमारी में सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार, नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन, दारोगा चंदन कुमार, के वी हनुमंत के अलावा डीआईयू की टीम शामिल थी. उन्होंने बताया कि गोलू ऑटो चालक है, उसकी गिरफ्तारी जमला से हुई है, जबकि आनंद कुमार जानपुल का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >