Motihari: 474 होमगार्ड के जवानों की होगी बहाली

जिले में रिक्त 474 होमगार्ड के जवानों की बहाली के लिए प्रक्रियाएं तेज कर दी गयी है.

Motihari: मोतिहारी. जिले में रिक्त 474 होमगार्ड के जवानों की बहाली के लिए प्रक्रियाएं तेज कर दी गयी है. बहाली प्रक्रिया साफ सुथरे माहौल में हो,और किसी तरह की शिकायत का मौका न मिले,इसको ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन हर स्तर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है. बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल,एसपी स्वर्ण प्रभात ने गांधी मैॅदान का निरीक्षण किया और चल रहे ट्रैक निमार्ण की जानकारी ली. ट्रैक निमार्ण शीघ्र पूरा करने व सभी तरह के दायित्वों का समय पर निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन यादव, सदर एसडीओ श्वेता भारती,एसडीपीओ सदर व जिला समादेष्ठा तृप्ति सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >