मुजफ्फरपुर से मोतिहारी पहुंची अवैध स्प्रिट की बड़ी खेप, पुलिस ने कंटेनर किए जब्त

पुलिस ने मोतिहारी में 400 लीटर अवैध स्प्रिट से भरा एक ट्रक जब्त किया है. यह स्प्रिट सामान की आड़ में तस्करी की जा रही थी. इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है.

Muzaffarpur To Motihari Spirit: मोतिहारी में अवैध शराब के सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मठिया स्थित मंजर अस्पताल के आगे एक धर्मकांटा के समीप खड़े ट्रक की घेराबंदी कर तलाशी ली. जांच के दौरान ट्रक से 20 प्लास्टिक के बड़े कंटेनरों में भरकर रखी गई कुल 400 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की गई. इस बड़ी जब्ती के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर उसके चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News: सामान की आड़ में की जा रही थी तस्करी

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान स्प्रिट के अलावा गीजर, हैंडपंप, डीपम तेल, हवाई चप्पल और सिलाई मशीन सहित कई अन्य घरेलू और व्यावसायिक सामान लदे पाए गए. प्रथम दृष्टया यह साफ हुआ है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के वैध सामान की आड़ में अवैध स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी. पुलिस अब ट्रांसपोर्ट के सभी चालान, बिल्टी और रूट चार्ट की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह स्प्रिट किस प्वाइंट पर लोड की गई थी.

वैशाली का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हजपुरा गांव निवासी राजीव कुमार सिंह के रूप में की गई है. पूछताछ के दौरान चालक ने दावा किया कि ट्रक पर डिलेन फाइल कैरियर लिमिटेड कंपनी का माल लदा था, जिसे कोलकाता के महुआ ब्रांच से मोतिहारी ब्रांच में अनलोड करने लाया गया था. हालांकि पुलिस चालक के बयानों का सत्यापन कर रही है और उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है.

शराब माफियाओं के नेटवर्क को खंगालने में जुटी टीम

पुलिस अब इस बात का सुराग लगाने में जुटी है कि मुजफ्फरपुर के रास्ते मोतिहारी लाई गई इस स्प्रिट की डिलीवरी स्थानीय स्तर पर किस शराब माफिया को दी जानी थी. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में एक बड़े अंतरजिला शराब तस्करी रैकेट का खुलासा होगा. इस सफल छापेमारी अभियान में सदर डीएसपी दिलीप कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन, रणधीर भट्ट, दारोगा अभिनव राज, जयंती कुमारी, अंकुल कुमार और राहुलदेव वर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे

यह भी पढ़ें...सड़क पार करते वक्त ट्रक ने मासूम बच्ची को रौंदा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >