चाकू मार 40 हजार की छिनतई

फस्सिल थाने के पतौरा लाला टोला में गुड्डू श्रीवास्तव को चाकू मार घायल कर दिया गया.

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के पतौरा लाला टोला में गुड्डू श्रीवास्तव को चाकू मार घायल कर दिया गया. वह किराना दुकान का सामान खरीदने शहर आ रहा था. इस दौरान नहर पूल के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया. उसके बाद चाकू का भय दिखा रुपये देने को कहा. इंकार करने पर चाकू मार उसे घायल कर दिया. घटना को लेकर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने ग्रामीण विपिन सिंह, सुजीत सिंह को नामजद व दो-तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >