Motihari: हर घर नल का जल योजना के तहत 36 वार्ड होंगे कवर

प्रखंड के 36 वार्ड में अब हर घर तक नल का जल पहुंचेगा. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को सौंपी गई है.

Motihari: कोटवा. प्रखंड के 36 वार्ड में अब हर घर तक नल का जल पहुंचेगा. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को सौंपी गई है. इसके लिए विभाग ने चयनित भूमि का एनओसी सीओ से मांगा है. सहायक अभियंता ने भेजा पत्र लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल कल्याणपुर के सहायक अभियंता ने सीओ को पत्र भेजकर निर्माण कार्य हेतु एनओसी की मांग की है. योजना के तहत जिन वार्डों में अब तक नल जल की व्यवस्था नहीं हुई थी, वहां कार्य किया जाएगा. निर्माण कार्य पोखरा के 5, मच्छरगावा के 4, कोटवा के 4, कररिया के 1, जसौली पट्टी के 3, जसौली के 4, जगिरहा के 2, गोपीछपरा के 2, डुमरा के 4, भोपतपुर दक्षिणी के 1, भोपतपुर उत्तरी के 1, बथना के 1, बड़हरवा पूर्वी के 2, अहिरौलिया के 1 और महारानी भोपत पंचायत के 2 वार्ड में कराया जाएगा. सीओ मोनिका आनंद ने बताया कि एनओसी के लिए पत्र प्राप्त हुआ है. इसको लेकर राजस्व कर्मचारियों और अमीन को स्थल निरीक्षण का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट मिलते ही विभाग को सूचित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >