हार्डवेयर दुकान से 20 हजार की लूट

चम्पापुर कोइरिया चौक अवस्थित हार्डवेयर दुकान से दिन दहाड़े पल्सर बाइक सवार 3 बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी से बंदूक की नोक पर करीब 20 हजार रुपये लूट लिया.

घोड़ासहन. थाना क्षेत्र के चम्पापुर कोइरिया चौक अवस्थित हार्डवेयर दुकान से दिन दहाड़े पल्सर बाइक सवार 3 बदमशों ने हार्डवेयर व्यवसायी से बंदूक की नोक पर करीब 20 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. घटना सोमवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है. जहां बाइक सवार 3 बदमाश उक्त दुकान पर पहुंचे और दुकानदार सुभाष साह को पिस्टल की नोक पर अपने कब्जे में ले कैश काउंटर से करीब 20 हजार लूट कर फरार हो गए. इधर सूचना पर सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार व थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच पुलिस टीम ने पीड़ित दुकानदार से घटना के बारे में जानकारी ली और बदमाशों कि भागने की दिशा में पीछा किया. लेकिन सभी बदमाश भागने में सफल रहे. दिन दहाड़े हुई उक्त घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि 20 हजार लूट की घटना की सूचना मिली है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच कर रही है. अभी तक घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >