विभिन्न अंचलों में तैनात 160 राजस्व कर्मचारियों का तबादला, डीएम ने जारी किया आदेश

मोतिहारी जिला प्रशासन ने 160 राजस्व कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। यह कार्रवाई पूर्वी चम्पारण के विभिन्न अंचलों में पारदर्शिता और गतिशीलता लाने के उद्देश्य से की गई है। सभी कर्मी 27 जुलाई से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे।

Motihari News: मोतिहारी जिला प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया है. यह कार्रवाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के निर्देश तथा 'बिहार राजस्व कर्मचारी नियमावली, 2025' के तहत राज्य स्तरीय स्थानांतरण आदेश के आलोक में की गई है.

डीएम के निर्देश पर 160 कर्मचारियों का तबादला

जिलाधिकारी (डीएम) सौरभ सुमन यादव के निर्देशानुसार पूर्वी चम्पारण जिले के अलग-अलग अंचलों में तैनात कुल 160 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है. इस बड़े प्रशासनिक बदलाव का मुख्य उद्देश्य अंचलों के कामकाज में पारदर्शिता और गतिशीलता लाना है.

27 जुलाई से स्वतः विरमित माने जाएंगे सभी कर्मी

प्रशासनिक आदेश में समय-सीमा को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है. जारी निर्देश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए सभी 160 कर्मी आगामी 27 जुलाई 2026 के पूर्वाहन से अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्वतः विरमित माने जाएंगे. सभी कर्मियों को निर्धारित समय के भीतर अपने नए पदस्थापन वाले अंचल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >