CDPO Transfer News: मोतिहारी जिले में समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार निर्धारित किया गया है. जिलाधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में सभी 12 संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंडों में तत्काल प्रभाव से योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है.
जानें किस अधिकारी को कहां का मिला प्रभार
- अर्चना कुमारी: कोटवा (मूल पदस्थापना) के साथ मोतिहारी सदर का अतिरिक्त प्रभार.
- सावित्री दास: ढाका के साथ घोड़ासहन का अतिरिक्त प्रभार.
- रूपम रानी: केसरिया के साथ मेहसी का अतिरिक्त प्रभार.
- काजल किरण: हरसिद्धि के साथ अरेराज का अतिरिक्त प्रभार.
- अर्पणा: पहाड़पुर के साथ संग्रामपुर का अतिरिक्त प्रभार.
- ज्योति दास: तेतरिया के साथ बंजरिया का अतिरिक्त प्रभार.
- पूनम कुमारी: चिरैया के साथ बनकटवा का अतिरिक्त प्रभार.
- रेखा कुमारी: तुरकौलिया के साथ छौड़ादानो का अतिरिक्त प्रभार.
- संगीता कुमारी: चकिया के साथ पीपराकोठी का अतिरिक्त प्रभार.
- रश्मि कुमारी: रामगढ़वा के साथ आदापुर का अतिरिक्त प्रभार.
- शिखा वर्मा: पताही के साथ पकड़ीदयाल का अतिरिक्त प्रभार.
- अंजना कुमारी: सुगौली के साथ रक्सौल का अतिरिक्त प्रभार.
प्रखंडों में उपस्थिति के लिए दिन निर्धारित
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित सीडीपीओ अपने मूल पदस्थापित प्रखंड में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को उपस्थित रहेंगी. वहीं अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंड में मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को उपस्थित रहकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगी. नए पदस्थापित अधिकारी के योगदान करते ही अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा. सभी अधिकारियों को प्रभार प्रतिवेदन विभाग को सौंपने का निर्देश भी दिया गया है.
